A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

मालथौन एवं बांदरी क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा सागर जिले के मालथोन एवं बांदरी क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक मनीष सुमन एवं राजस्व विभाग के पटवारी हिमांशु सोनी उपस्थित रहे। निरीक्षण दल द्वारा मालथोन क्षेत्र के मां हरसिद्धि मेडिकल, प्रेरणा मेडिकल स्टोर, माधव मेडिकल स्टोर (ग्राम रोड़ा, तहसील मालथोन) एवं रॉय मेडिकल स्टोर (ग्राम उज्नेट, तहसील मालथोन) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय संबंधी अभिलेख मौके पर चेक किए गए। इसी प्रकार बांदरी क्षेत्र के सचिन मेडिकल स्टोर, नामदेव मेडिकल स्टोर एवं वैष्णो मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वैष्णो मेडिकल स्टोर पर शेड्यूल H1 रजिस्टर संधारित नहीं पाया गया एवं बिल बुक द्वारा बिल जारी किया जाना नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को यह निर्देश दिए गए कि नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय केवल वैध पर्चे एवं बिल पर ही किया जाए तथा स्टॉक एवं बिक्री का रिकॉर्ड समय पर एवं विधिवत संधारित किया।1000150213

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!