A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

सोलर एनर्जी एवं स्टोरेज पर इंदौर में सेमिनार का आयोजन

सौर ऊर्जा एनर्जी के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सोलर क्वार्टर दिल्ली द्वारा होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में ऑल इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन (एरिया) के सहयोग से एक सोलर एंड स्टोरेज कॉन्फैक्स - मध्यप्रदेश का आयोजन किया गया।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ 🌐 

मंडला MP हेमंत नायक महाराजपुर

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र रीज़न से आनंद प्रकाश तिवारी हुए शामिल

सौर ऊर्जा एनर्जी के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सोलर क्वार्टर दिल्ली द्वारा होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर में ऑल इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन (एरिया) के सहयोग से एक सोलर एंड स्टोरेज कॉन्फैक्स – मध्यप्रदेश का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस सेमिनार में वरिष्ठ अतिथियों की मौजूदगी में इस नेतृत्व मंच के बैनर तले मध्य प्रदेश की सौर नीतियों, नये नवाचारों और साझेदारियों पर महत्वपूर्ण चर्चाएँ हुईं।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सोलर से संबंधित 200 से अधिक डेवलपर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स ईपीसी कंपनियां, नीति-निर्माता, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल उपभोक्ता और निवेशक, सब एक मंच पर मध्यप्रदेश की सौर एवं भंडारण दृष्टिकोण तथा नयी नीतियों और रेगुलेटरी अपडेट्स के साथ चर्चा में शामिल हुए। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ़ ऑनर्स फेडरेशन ऑफ़ मध्य प्रदेश चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भोपाल के वाइस प्रेसिडेंट श्री वीरेंद्र पोरवाल थे।

इस अवसर पर ऑल इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन (एरिया) के फाउंडर डायरेक्टर श्री अवतार पटेल, मध्यप्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री अनिरुद्ध गुप्ता एवं मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर श्री आनंद प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

इस समारोह में दो चर्चा सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम सत्र में श्री तिवारी ने उपस्थित सदस्यों से 2012 से अब तक की उनकी सोलर जर्नी पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में उन्हें इस क्षेत्र में अवेयरनेस लाने हेतु बहुत मेहनत से काम करना पड़ा, किंतु पिछले 13 वर्षों से लगातार अच्छी सेवाएं देने तथा पीएम सूर्य घर योजना में सब्सिडी का प्रावधान होने के कारण अब बड़ी संख्या में लोगों का इस ओर रुझान दिख रहा है और वे स्वयं उनसे संपर्क कर अपने घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाकर अपने बिजली बिल को शून्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि विगत 22 सितंबर को नई जीएसटी दरों के कारण सोलर प्लांट के मूल्यों में काफी कमी आई है।*

कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन की ओर से सोलर से संबंधित ऑल इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एसोसिएशन के इंदौर चैप्टर एवं मध्य प्रदेश के फेडरेशन फॉर एडवांसमेंट ऑफ रिन्यूएबल एनर्जी की एसोसिएशन को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सोलर क्वार्टर द्वारा अवार्ड सेरेमनी भी रखी गई जिसमें सौर उद्योग से जुड़े एंटरप्रेन्योर्स, अचीवर्स और ट्रेंडसेटर्स का लीडरशिप अवॉर्ड्स देकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर सोलर तथा स्टोरेज प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था, जिसमें नवीनतम तकनीक और नवाचार का प्रदर्शन किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!