A2Z सभी खबर सभी जिले कीKatniअन्य खबरेमध्य प्रदेश

रामलीला में परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवाद

रीठी में चल रहे रामलीला में शनिवार रात धनुष भंग लीला का कलाकारों ने किया मंचन, देर रात तक जमीं रही भीड़

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20250929 WA0031

रीठी के गोल बाजार परिसर में चल रहे रामलीला में सागर से कलाकारों द्वारा शनिवार की रात परशुराम संवाद का सुंदर मंचन किया गया। जिसे देखने देर रात तक लोगों की भीड़ गोल बाजार परिसर में जमीं रही। देखा गया कि पुत्री सीता के विवाह के लिए राजा जनक ने सीता स्वयंवर का आयोजन किया। उपस्थित राजा जब धनुष को उठाना तो दूर हिला तक नहीं सके तो परेशान होकर राजा जनक विलाप करने लगे उन्होंने कहा कि उन्हें आज पता चला कि पृथ्वी वीरों से खाली हो चुकी है। जनक का विलाप सुन दर्शक भाव विभोर हो गए। जनक की बातें सुन लक्ष्मण क्रोधित हो उठे तब भगवान राम ने इशारे से उन्हें रोका और विश्वामित्र से आज्ञा लेकर धनुष का भंजन किया। धनुष टूटते ही सीता ने भगवान राम के लगे में जयमाला डाल दी। धनुष टूटने की आवाज सुनते ही परशुराम स्वयंवर में आ गए और धनुष तोड़ने वाले का नाम पूछने लगे, इस पर वहां सन्नाटा छा गया। वहीं परशुराम और लक्ष्मण के बीच जमकर शब्दों के बाण चले। परशुराम लक्ष्मण संवाद का लुत्फ उठाने के लिए पूरी रात भीड़ जमी रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से विपिन तिवारी, बिंजन श्रीवास, विपिन जैन, राजेश कंदेले, जगदीश अग्रवाल, मनीष जैन, राकेश ताम्रकार, अनिल जैन, पप्पू बिलैया, नन्हे असाटी, बड्डे यादव, किशन बर्मन, सुरेन्द्र साहू, कमलेश साहू, पारस नामदेव, कमलेश नामदेव, नंदकुमार अग्रवाल, प्रभु नारायण दुबे, किशन मिश्रा, सतीश गुप्ता, कमलेश ताम्रकार, शरीफ खान मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!