A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

दिपावली के अवसर पर मनपा ने शुरु किया “स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली”

अभियान के तहत पूरे शहर भर में 102 कचरा संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं

20251007 075736 3

नागपुर 14 अक्टूबर मंगलवार 2025-: दिपावली के शुभ अवसर पर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के उद्देश्य से नागपुर महानगर पालिका ने महत्वपूर्ण पहल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर महानगर पालिका ने “स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली” नामक अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य दिपावली त्योहार के पहले घरों में होने वाली साफ सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे का सही तरीके से पर्यावरण अनुसार निपटान करना है “स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली” के अंतर्गत पूरे नागपुर शहर मे करीब 102 स्थानों पर विशेष कचरा संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत करते हुए नागपुर महानगर पालिका आयुक्त एवं प्रशासक डॉ• अभिजीत चौधरी जी ने कल सोमवार को सिविल लाइन्स स्थित मनपा मुख्यालय में पहले कचरा संग्रहण केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि दिपावली पर साफ सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में पुराना सामान स्क्रैप आदि निकलता है। कचरे को शहर में बेकार इधर उधर फैलने से रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने शहर के नागरिकों से यह अपील की है कि वे बड़ी मात्रा में कचरा मनपा द्वारा स्थापित कचरा केंद्रों में दान करें। इससे प्राप्त हुए वस्तुओं को जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जायेगा। इसके साथ ही कचरे में प्राप्त होने वाले पुराने कपड़ों से थैले भी बनाए जायेंगे। जानकारी अनुसार कचरा संग्रहण केंद्र नागरिकों के लिए अपने घरों से पुराना फर्नीचर, प्लास्टिक की चीजें, तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ जमा करने का उपयुक्त स्थान बनेगा। इन कचरा संग्रहण केंद्र के बनने से कचरे को सड़कों मे फेंकने के बदले सीधे मनपा को सौंप सकेंगे। इससे स्वच्छता भी बनी रहेगी । महानगरपालिका प्रशासन ने शहर के नागरिकों से अभियान मे सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वच्छ शुभ दिपावली बनाने की अपील की है।
20251014 154333

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!