A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

त्योहार के मौके पर नई कार खरीदते समय कुछ सावधानियों जरूरी है


卐 आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाऐं 卐

गुरुवार 16 अक्टूबर 2025-: दीपावली का पावन अवसर आ रहा है। दिपावली पर लोग कई योजनाएं पहले से बना कर रखते हैं, क्या करना क्या लेना है आदि आदि। यदि आप भी इस बार दिपावली के पावन पर्व के अवसर पर नई गाड़ी/ कार खरीदना घर लाना चाहतें तो हैं तो कार की डिलिवरी लेने से पहले कुछ सावधानी भी रखना जरूरी है। दरअसल जीएसटी की नई दरें इस वर्ष 22 सितंबर 2025 से लागू कर दि गई हैं, जिससे नई कार की कमतें भी भी पिछले तीन चार साल के बराबर पर पहुंच गई हैं। इसके अतिरिक्त त्योहारों के अवसर पर कार की कंपनिया भी विशेष छूट का ऑफर भी दे रहीं हैं। ऐसे हालात में यदि आप भी नई गाड़ी/कार लेने का विचार बना रहें हैं तो इसके डिलिवरी लेने से पहले कुछ सावधानी भी रखनी चाहिए। बाजार में नया मॉडल या फेसलिफट आने पर टेस्ट ड्राइव वाली डेमो कार/गाड़ी को धोकर गाड़ी के छोटे मोटे खराबी को ठीक करके ग्राहकों को बेच दिया जाता है। ट्रांसपोर्ट के समय खराब हुए गाड़ियों के भी खरोंच आदि को सुधार कर बिना इसके बारे बताए ग्राहकों को बेच देते हैं। पुराना स्टॉक, ज्यादा समय तक स्टॉकरूम में खड़ी गाड़ियों में जंग या फिर फ्लैट टायर की भी परेशानी आने लग जाती है, जिसे विक्रेता द्वारा छिपाकर ग्राहक को बेच दिया जाता है। अधिक मांग होने से जल्दबाजी में बनाई गई गाड़ी में छोटी मोटी कमियां भी रह जाती है, जिसे सुधारकर भी गाड़ी खरीदार को बेच दिया जाता है। पीडीआई मतलब कि प्री डिलिवरी इंस्पेक्शन, रह एक प्रकार का प्रोसेस है जो कि कार/गाड़ी की डिलिवरी करने पहले इंस्पेक्शन फैसिलिटी भी मिलती है। इस फैसलिटी में कार के इंटीरियर, एक्सटीरीयर, कार के इंजन, तथा सभी फीचर्स को भी जांचा जाता है कि सभी पार्ट्स ठीक तरीके से काम कर रहें हैं कि नहीं। डीलर पीडीआई- प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन स्वयं करता है। पूरी तरीके से जांचने के बाद कार पर पीडीआई का बैज लगाया जाता है, इससे यह पता चलता है कि कार/गाड़ी डिलिवरी के योग्य है। डीलर से कार की डिलीवरी लेने से पहले ही ग्राहक भी स्वयं कार की पीडीआई कर सकता है, और अपने अनुभव अनुसार हर एक चीज को जांच भी सकता है। पीडीआई कर लेने से यह पता लग जाता है कि कार में किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। कार डीलर को कार के विषय में पता रहता है कि इसमें क्या समस्या है, और कार के डिलीवरी से पहले किस प्रकार से ग्राहक से इस समस्या को छुपाना भी है। इसलिए गाड़ी को रजिस्टर करवाने से पहले ही कार का पीडीआई कर लेना उचित रहता है। कार की पीडीआई भी ऐसे स्थान पर करना चाहिए कि जहां पर पर्याप्त रोशनी की सुविधा हो, इससे कार के सभी भागों को देखने परखने में आसानी रहती है। पीडीआई के लिए किसी अनुभवी मैकेनिक या कारों के विषय में जानकारी रखने वालों को अपने साथ लेकर जाना भी इस मामले फायदेमंद रहता है। कार को जांचने के लिए चेक करने पहले एक सूची बना लिजिए कि कार या गाड़ी में चेक किये जाने वाले एक एक पाइंट को नोट करके रखें। जैसे कि गाड़ी का इंजन, एक्सटीयर , इंटीरियर, टायर, फीचर्स कार मे लगा हुआ पेंट आदि का पहले लिस्ट बनाकर रखने से कार चेक करते समय परेशानी नहीं होगी। गाड़ी के चारों तरफ घूमकर यह देखें कि इसमें कोई स्क्रैच या डेंट तो नहीं है। गाड़ी के बंपर तथा इसके किनारों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार के छोटे मोटे स्क्रैच को छिपाने के लिए डीलर अक्सर करके कार में पेंट पॉलिश कर दिया करते हैं जो कि एक या दो बार गाड़ियों के धोने पर धुल भी जाते हैं। कार गाड़ी के पूरे बाॅडी पर हाथ फेरते हुए देखें यदि इसमें कहीं पर कोई स्क्रैच या डेंट होगा तो पता लगा जायेगा। कार के बॉडी को साइड एंगल और एकदम नजदीक से देखें यदि कहीं पर भी री पेटिंग किया गया होगा तो इसमे कलर डिफरेंस आसानी से दिख सकता है। कार चेक करते समय कार सभी भागों जैसे कार के दरवाजे के किनारे पर पैनल गैप खिड़की आदि के चारों तरफ के किनारों और सामने बंपर को भी अच्छी तरह से देख लेना चाहिए। कार के चारों टायरों की भी जांच करनी चाहिए, रिम और एलॉय व्हील को भी परख लेना चाहिए। कार के स्टेपनी को भी अच्छी तरह से देख लेना चाहिए जैक तथा कार के अन्य टूल्स को भी चेक करना चाहिए। कार लेते समय कार के अंदर डैशबोर्ड, अपहोल स्ट्री, कार की सीट ग्लोव बॉक्स, को अच्छी तरह से परख लेना चाहिए। कार के फ्लोर मैट को हटाकर अच्छे से चेक कर लें कि कहीं पर कोई नमी या गंदगी तो नही है। कार मे लगे सभी मिरर को भी अच्छे से देखना चाहिए कि कहीं इनमे कोई खरोंच स्क्रैच आदि तो नहीं है। नई कार के सभी स्वीच की परख करनी चाहिए कि सभी स्वीच बराबर काम कर रहें हैं या नहीं। नई कार के एयर कंडीशनर को भी चालू करके अच्छे से देख लेना चाहिए कि कार का केबीन जल्दी से ठंडा होता या नहीं। नये कार के बोनट को खोलकर इसके फलूइड लेवल की भी जांच कर लेनी चाहिए। कार के इंजन ऑयल , कूलेंट, ब्रेक फलूइड, विंड स्क्रीन, वॉशिंग फलूइड से भरा हुआ होना चाहिए। कार के इंजन को चालू करें और थोड़ी देर इसको चालू रहनें दें, फिर कार के बोनट के नीचे की ओर देखें कहीं पर कोई लीकेज तो नहीं हो रहा है या सामान्य आवाज कंपन सुनाई दे रहा हो। कार के एक्सीलेटर पैडल पर अपना पैर रखकर दो से तीन बार एक्सीलेरेट करके इसकी आवाज को ध्यान से सुनें। इंजन से काला धुआं तो नहीं निकल रहा है देख ले। नई गाड़ी कार की ओडोमीटर रीडिंग तीस से पचास किमी• से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि रीडिंग तीस से पचास किमी• से अधिक है तो फिर इसके विषय मे डीलर से जरूर बात करें। फ्यूल लेवल भी चेक करे कि नजदीकी फ्यूल स्टेशन तक पहुंचने जितना फ्यूल है कि नहीं। डीलर ग्राहकों को पांच लीटर फ्यूल जरूर देते हैं।कार के सभी दस्तावेज जैसे कि रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस कवर, मैन्युअलस , वारंटी कार्ड, रोडसाइड असिस्टेंट नंबर, सर्विस बुक आदि भी जरूर चेक कर लें। कार डीलर से फार्म 22″ लेकर जरूर चेक करें कि इसमे कार का इंजन नंबर चेसिस नंबर कार मैन्यूफैक्चरिंग महिने और वर्ष की जानकारी होती है। यह भी देख ले कि कार का व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर डीलर के द्वारा दिए गए दस्तावेजों से मेल खाता है कि नहीं। डीलर रिप्रेजेंटेटिव के साथ एक बार टेस्ट ड्राइव जरूर कर लेना चाहिए। सभी चीजें अच्छी तरह से देख लेने के बाद ही कार /गाड़ी को अपने नाम पर रजिस्टर करवा चाहिए कार खरीदने के बाद उसके इनवॉइस बिल को भी अच्छी तरह से देख लेना चाहिए कई डीलर शुरू मे गाड़ी के एक्स शोरूम कीमत पर ही इंश्योरेंस और आरटीओ चार्ज जोड़कर ऑनरोड कीमत भी बता देते है। डीलर यदि आपको पीडीआई करने से रोकता है तो समझ लेना चाहिए कि जरूर कोई गड़बड़ है। आप शोरूम मे नई कार लेने जा रहे हैं तो इसके बारे मे सेल्समैन से इसकी पूरी जानकारी लेना चाहिए सभी फीचर्स और इंजन के बारे मे जरूर पता कर ले। कार के रजिस्ट्रेशन होने के बाद कार पर बराबर नजर बनाए रखे कार को कभी सर्विस सेंटर भेजना पड़े तो किसी अन्य व्यक्ति को उसके साथ जरूर भेजें। यदि आप पूरी तरह से सिक्योर होना चाहते है तो पूरे इंस्पेक्शन का एक वीडियो रिकार्डिंग भी बना सकते है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!