
रीठी। कटनी GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.
जिले के रीठी विकासखंड की ग्राम पंचायत खम्हरिया नं.1 में दीपावली के अवसर पर यदुवंशियों द्वारा कार्तिक मास की अमावस्या से छाहुर बांध कर ग्राम के देवी देवताओं को जगाना और प्रतिपदा के दिन ग्राम के सभी खेरापति देवता गोरैया बाबा में गौमाता का पूजन व गोवर्धन पूजा के साथ समस्त ग्रामवासी एकत्र होकर एकता की मिसाल कायम करते हैं,
ग्राम के सभी लोग सनातन परंपरा को जीवंत रखकर बड़े हर्ष उल्लास के साथ दीवारी नृत्य जो यदुवंशियों की प्रथा को आज भी ग्राम में डोर और मृदंग की शानदार धुन पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति करते हुए ग्राम की गलियों से होकर एक दूसरे को बधाई देते हुए आनंदमय झूमते हुए शोभायात्रा निकाली जाती है, सभी ग्रामवासियों द्वारा पूज्य बाबा हरिदास के बंगले में एकत्र होकर दीवाली नृत्य करते हुए हर्षोल्लास के साथ नृत्य करते हैं। यह प्राचीन परंपरा आज भी ग्राम में प्रचलित है और हिंदुत्व के सबसे बड़े महापर्व पर ग्रामवासियों द्वारा आपसी भाईचारे के साथ सभी समुदायों के लोग गले मिल बधाई देते हैं और नृत्य करते हैं। यह एकता का भाव हमारे सनातन संस्कृति को जोड़ने का काम करता है और हम सभु युवाओं को आगे आकर ऐसे ही इसे जीवंत रखने की प्रेरणा लेते हैं। इस अवसर पर ग्राम श्री रामभगत यादव, अर्जुन यादव, अमृत लाल यादव, मारू लाल यादव, गजराज यादव, प्रहलाद यादव, किशोरी लाल यादव, सुक्खी लाल यादव, जगदम्बा विश्वकर्मा, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, गनीलाल यादव, दिन्नु यादव, रामविशाल यादव, भगवत यादव,रघुनंदन यादव, रामदास यादव, निर्भय यादव, त्रिलोक यादव, ज्ञानचंद यादव, कमलेश यादव, राकेश यादव, ऊदल यादव, शरद यादव, दिनेश यादव के साथ समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।





