A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद का सियासी पारा चढ़ने के आसार, निगम चुनाव का एलान अगले महीने संभव

धनबाद।
धनबाद की सियासत में हलचल बढ़ने की आहट मिलने लगी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में अगले महीने नगर निगम चुनाव की घोषणा हो सकती है। झारखंड में कुल 9 नगर निगम हैं, जिनमें धनबाद भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक धनबाद नगर निगम के मेयर पद के अनारक्षित रहने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

अनारक्षित श्रेणी में चुनाव होने की स्थिति में कई मजबूत दावेदार मैदान में उतर सकते हैं। अब तक निगम चुनाव गैर-दलीय स्वरूप में होते आए हैं, लेकिन इस बार विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई चेहरे भी अप्रत्यक्ष रूप से दावेदारी करते हुए नजर आ सकते हैं। फिलहाल समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर संभावित उम्मीदवारों के पक्ष में इशारों-इशारों में समर्थन जताना शुरू कर दिया गया है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज है और आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!