
Chitrasen ghritlahre, vande bharat live tv news/Samriddha bharat, 25 अक्टूबर 2025//कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने शुक्रवार को विद्युत कंपनी, नगर पालिकाओं और जनपद पंचायतों के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा कि 9,000 लक्ष्यों के मुकाबले कम आवेदन और सोलर पैनल स्थापना की रफ्तार चिंता का विषय है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि योजना को हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाया जाए और तेजी से सोलर पैनल लगाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स, राइस मिलर, जनप्रतिनिधि और आम नागरिकों को भी योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
उन्होंने सभी निकायों को वेंडर सूची और मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।







