
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता राज बहादुर सिंह भिंड जिले के एसपी डॉक्टर असित यादव ने खुलासा किया उन्होंने बताया कि बरही थाना प्रभारी अतुल भदोरिया को 21 अक्टूबर को सूचना मिली l जिस पर एक व्यक्ति को अवैध हथियारों के साथ अमलेड़ी तिराहे से गिरफ्तार किया l उसके पास थैली में चार कट्टे बरामद किएl आरोपी ने पुलिस का अपना नाम अजय गौड़ बताया जो की पिपरौली का निवासी हैl उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह अपने साथियों के साथ मौ थाना क्षेत्र के रूपा बाई गांव में कट्टे की फैक्ट्री संचालित करता है l पुलिस ने अजय गौड़ की निशान देही पर मौके पर फैक्ट्री पर दविस दी और सात कट्टे बरामद किएl इसके अलावा उसने पांच कैट बेचना बतायाl कट्टो के निर्माण के लिए उन्होंने यूपी निवासी एक कारीगर को ₹50000 महीने दारी पर लगा रखा था l प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी संजीव पाठक अटेर एस दो पी रविंद्र वास्कले समेत अन्य लोग उपस्थित थेl 






