
धनबाद
मनरेगा अन्तर्गत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक एवं कम्प्यूटर सहायक के पद पर नियुक्ति हेतु नियुक्ति समिति की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।
इस दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने सभी पदों पर नियुक्ति हेतु पारदर्शी तरीके से अंतरिम मेघा सूची तैयार करने तथा अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए।
मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, डीएलएओ श्री राम नारायण खलखो, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलसियान, समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहें।








