A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रशिक्षा

सीबीएसई कक्षा दसवीं, बारहवीं की वाषिर्क परीक्षा 17 फरवरी2026 से शुरू होगी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, शुक्रवार 31 अक्टूबर-:
===================================
प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के लिए वार्षिक परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई के की अधिसूचना अनुसार कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक होगी। कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से लेकर 09 अप्रैल 2026 तक ली जायेंगी। जानकारी के अनुसार दोनों कक्षाओं दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं केवल एक ही समय पर सुबह 10:30 बजे से लेकर दोपहर 01:30 बजे आयोजित की जायेंगी। सीबीएसई के अनुसार पहली बार डेटसीट परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले ही जारी कर दी गई है। इससे कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को को स्कूलों को भी फायदा होगा। इससे छात्र अपनी परीक्षाओं की तैयारी समय से कर पायेंगे और उन्हें परीक्षा देने मे आसानी होगी, और सभी स्कूल बोर्ड कक्षाओं के लिए और अधिक बेहतर तरीके से परीक्षाओं के लिए योजना भी बना सकेंगे। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने यह स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार कक्षा दसवीं के लिए दो बार परीक्षा आयोजित की जायेगी। पूरी डेटसीट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse• gov.in पर देख सकते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!