
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, 31 अक्टूबर 2025-:
===================================
दपूम रेलवे नागपुर रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे-स्टेशन में रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एंड्रॉयड टीवी के माध्यम से आधुनिक स्वचलित यात्री सूचना प्रणाली लगाई गई है। इससे इतवारी रेलवे-स्टेशन परिसर में आने जाने वाले रेल यात्रियों को रेलगाड़ी की वास्तविक जानकारी आकर्षक डिजिटल टीवी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पहल मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह जी और वाणिज्य विभाग की टीम के द्वारा की गई है। अत्याधुनिक स्वचलित सूचना प्रणाली के लगने से रेल यात्रियों को रेलगाड़ी के इतवारी रेलवे-स्टेशन पर आगमन प्रस्थान के साथ साथ प्लेटफार्म परिवर्तन रेलगाड़ी के देरी से चलने आदि की जानकारी आसानी मिल सकेगी। इस अत्याधुनिक स्वचलित एंड्रॉयड टीवी की बड़ी स्क्रीन पर रंगीन ग्राफिक्स में और सुस्पष्ट अक्षरों में प्रदर्शित जानकारी स्टेशन परिसर में आने वाले रेल यात्रियों को आसानी के साथ मिलेगी। इस अत्याधुनिक स्वचलित प्रणाली में हिन्दी अंग्रेजी के साथ साथ क्षेत्रीय भाषा में भी रेलगाड़ी से संबंधित सूचना उपलब्ध होने से यात्रियों को आसानी से जानकारी मिलेगी। इससे रेल यात्रियों को टीवी स्क्रीन के साथ ही घोषनाओं के माध्यम से भी सही सही जानकारी मिलेगी।






