
अजीत मिश्रा (खोजी)
बस्ती ।। नगरहा पंचायत में फर्जीवाड़े की बड़ी पोल खुली — बारिश में भी कागजों पर चल रहा मस्टरोल घोटाला!
बहादुरपुर विकास खण्ड के नगरहा पंचायत में भ्रष्टाचार का खुला खेल जारी। 43 मजदूरों के नाम पर फर्जी मस्टरोल बना कर निकाली जा रही सरकारी धनराशि। बारिश में जब कोई कार्य स्थल पर नहीं पहुंच पा रहा, तब भी मस्टरोल पर दर्ज हो रही है मजदूरों की उपस्थिति। ग्रामीण बोले — “हमारे नाम से साइन लेकर अधिकारी और प्रधान कर रहे हैं गबन।”सरकारी योजना का पैसा मजदूरों तक न पहुंचकर जा रहा भ्रष्टाचारियों की जेब में।स्थानीय जनता ने पंचायत सचिव और रोजगार सेवक पर गंभीर आरोप लगाए। मजदूरों ने कहा — “ना हमने काम किया, ना कोई साइट पर गया, फिर भी हमारे नाम से पेमेंट हो गया।”बारिश के बीच खेतों में कीचड़ और पानी, लेकिन फाइलों में काम दिखाया गया पूरा। बहादुरपुर विकास खण्ड के अफसरों की चुप्पी से और बढ़ रहा है संदेह।
🔥 ग्रामीणों ने मांग की — “नगरहा पंचायत में तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।”








