
🚨🔥 दिनदहाड़े शाकुंभरी नदी की लूट! मिर्जापुर क्षेत्र में अवैध खनन माफिया का खुला खेल, प्रशासन मौन? 🔥🚨
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर की शाकुंभरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव नौगांवा अबाबकरपुर में शाकुंभरी नदी से दिनदहाड़े हो रहा अवैध खनन अब बड़े सवाल खड़े कर रहा है। शासन-प्रशासन की सख्ती के तमाम दावों के बावजूद खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि खुलेआम ट्रैक्टर-ट्रालियों से नदी की रेत निकाली जा रही है। मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर गांव नौगांवा में शाकुंभरी नदी के पुल के पास प्रतिदिन बड़े पैमाने पर रेत का उठान हो रहा है और यह पूरा खेल दिन के उजाले में चल रहा है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि खनन माफियाओं ने गांव के कुछ लोगों के यहां भारी भरकम मिट्टी भराव के ठेके ले रखे हैं, जिसके चलते नदी से लगातार रेत निकाली जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध खनन में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रालियां लगी रहती हैं और बिना किसी रोक-टोक के रेत का परिवहन किया जाता है। इससे न केवल नदी का स्वरूप बिगड़ रहा है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि आखिर किसकी शह पर यह काला कारोबार फल-फूल रहा है? जब प्रशासन अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करता है, तो फिर खुलेआम चल रही इस गतिविधि पर लगाम क्यों नहीं लग पा रही? लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो शाकुंभरी नदी की प्राकृतिक धारा और आसपास की कृषि भूमि को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में कब संज्ञान लेते हैं और खनन माफियाओं पर कब तक प्रभावी कार्रवाई होती है। फिलहाल शाकुंभरी नदी के किनारे दिनदहाड़े चल रहा यह अवैध खनन प्रशासनिक दावों को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है।
संपादक – एलिक सिंह
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
📞 खबर, विज्ञापन और सूचना हेतु संपर्क: 8217554083


