अन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

जीपीएम जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है

जिला कलेक्टर ने नागरिकों से अनावश्यक बुकिंग एवं अफवाहों से बचने की अपील की है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 17 मार्च 2026

20260317 111906
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही==-: जीपीएम जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता बताई जा रही है। जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी ने जिले के घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से अनावश्यक बुकिंग और अफवाहों से बचने की सलाह दी है। जिला कलेक्टर ने एलपीजी की बुकिंग वितरण भंडारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जीपीएम जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले की गैस एजेंसियों पर्याप्त संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को यह सलाह दी है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग निर्धारित प्रक्रिया एवं समय के अनुसार ही करवाएं। अनावश्यक अफवाहों के चक्कर मे फंसकर अनावश्यक बुकिंग न करें। वर्तमान समय की परिस्थितियों को ध्यान मे रखकर ऑयल कंपनियों और शासन के निर्देशानुसार व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अत्यावश्यक सेवाओं जैसे कि चिकित्सालय, शैक्षणिक संस्थानों, को ही प्राथमिकता दी जायेगी। रेस्टोरेंट मालिकों, अन्य प्रतिष्ठानों, विवाह कार्यक्रमों के आयोजकों से यह अपील भी की गई है कि गैस सिलेंडर की खपत कम करने के लिए भोजन मे बनने वाले मैन्यु को सीमित रखें। वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग करें। घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सुझाव के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9179764425 पर संपर्क किया जा सकता है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं से बार बार अपील की जाती है कि वे अफवाहों से बचें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। जीपीएम जिले मे घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और दुरूपयोग की रोकथाम के लिए विकासखंड स्तर पर राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम भी गठित गई है। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सतत निरिक्षण छापेमारी कार्यवाही भी की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!