A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रयागराज

भारतीय पत्रकार संघ का 26वा प्रांतीय सम्मेलन सम्पन्न:

प्रयागराज।भारतीय पत्रकार संघ का 26वा प्रांतीय सम्मेलन गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क कैम्प कार्यालय माघमेला में संपन्न हुआ

प्रयागराज भारतीय पत्रकार संघ का 26वा प्रांतीय सम्मेलन गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क कैम्प कार्यालय माघमेला में संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि एन कोलांची (आई.पी.एस)आईजी रेलवे प्रयागराज विशिष्ट अतिथि डीआईजी (सेवानिवृत) अशोक कुमार शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक मेला प्रयागराज नीरज कुमार पाण्डेय.अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आरपी द्विवेदी उपसूचना निदेशक(सेवानिवृत) अपर जिलाधिकारी प्रयागराज सत्यम मिश्र,तथा सुचना अधिकारी युवराज सिंह एवम् सूचना अधिकारी गगन यादव अन्य कई अधिकारीगण शामिल रहे।कार्यक्रम में सर्व प्रथम मां सरस्वती एवम श्री हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

ततपश्चात मुख्य अथिति रहे रेलवे प्रयागराज आईजी एन कोलांची ने अपने संबोधन में पत्रकारों कलम की महत्व को बताते हुए कहा कि पत्रकार की कलम एटम बम से बढ़कर है।बम तो केवल एक निश्चित एरिया तक प्रभाव डालता है वही कलम पूरे देश को प्रभावित करता है। सकारात्मक पत्रकारिता करना अच्छे और सच्चे पत्रकार का कर्तव्य है। इस समय यातायात व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती है आप लोग एक संकल्प ले मुहिम चलाए जहा भी यातायात व्यवस्था में जहा भी गड़बड़ी दिखे वहा के फोटोग्राफ एवम् अपने सुझाव को तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचित करे एवम् यातायात को को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करे।वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व आई पी यस अशोक कुमार शुक्ल ने पत्रकारों को देश समाज और प्रशासन का दर्पण बताया। विशिष्ट अतिथि (आईपीएस)नीरज कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक माघमेला) ने विश्व स्तरीय माघ मेला सम्पन्न कराने में पत्रकारों की जिम्मेदार भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कलमकारों को नकारात्मक खबरों को प्रसारित करने से पहले तथ्यों को परख लेना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सूर्यकांत शुक्ल ने करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि प्रेस पुलिस और प्रशासन तीनों के संगम से राष्ट्र और समाज निर्माण में योगदान मिलता है। पत्रकारिता पूर्व की अपेक्षा इंटरनेट मीडिया के आगमन से सरल के साथ चुनौती पूर्ण हो गई है। इसलिए पत्रकारों को प्रशासन की आंख न बन कर आईना बन कर नकारात्मक खबरों से बचना चाहिए। पूर्व उप सूचना निदेशक आर पी द्विवेदी ने कहा पत्रकार समाज की रीढ़ इसलिए पत्रकारों को सत्य प्रकाशित करने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आए हुए प्रशासनिक अतिथियों और पत्रकारों को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह आदि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रूपनारायण तिवारी ने किया। विभिन्न जनपदों से आए हुए पत्रकारों ने भी पत्रकार एवं प्रशासन विषयक संगोष्ठी पर अपने विचार व्यक्त किया।

प्रमुख रूप से राष्टीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, विवेक बाजपेई, अनुपम आनन्द श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार द्विवेदी, हरिकेश त्रिपाठी, संजय पाण्डेय युसुफ सिद्दकी,सुशील केसरवानी,चक्रपाणि मिश्र, लक्ष्मण द्विवेदी, दिवाकर त्रिपाठी, राजेश यादव, रज्जन दुबे,विकाशचन्द शुक्ल, अतेंद्र चतुर्वेदी, फ़ोरात अब्बास, शिवेन्द्र नारायण तिवारी,सुबोध केसरवानी, नागेंद्र त्रिपाठी,जीतनारायण दुबे,विनोद मिश्रा,अर्जुन प्रसाद,रविशन सिंह, हरिकृष्ण पटेल, दिवाकर त्रिपाठी शिवेंद्र नारायण तिवारी ,अतुल आनंद,अतेंद्र कुमार चतुर्वेदी. विकास चंद्र शुक्ला ;रामचंद्र. संदीप दुबे,दिवाकर दुबे,शाहरुख खान, सतीश कुमार मौर्य, रमेश चंद्र यादव, धनजी सिंह,इंद्रदेव सिंह, सुमेंद्र सिंह, कमलेश कुमार त्रिपाठी महेंद्र कुमार त्रिपाठी, कृष्ण सिंह, आशीष कुमार मौर्य, अनिल चंद्र तिवारी,लक्ष्मी नारायण मौर्य,अर्जुन मौर्या,केन्या मिश्रा,जीतनारायण दुबे विनोद मिश्रा नरेंद्र तिवारी सुशील केसरवानी, शशि भूषण सिंह, एनडी तिवारी, प्रमोद कुमार मिश्रा, गणेश प्रसाद साहू राजकुमार उमा रेड्डी वैष्णवी अनिल, शिवकुमार उर्फ बैलून, धर्मेंद्र सोनकर, कमलेश त्रिपाठी,विपिन कुमार मिश्रा सौरव फूल सागर,राजेश सिंह रुद्र शंकर मिश्रा विमल कांत तिवारी पवन कुमार दुबे राजेश बहादुर राम लखन गुप्ता शिवमोहन द्विवेदी नीरज मिश्रा लवकुश दूबे,गणेश पांडेय, विकास चंद्र शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!