A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

( शिव धाम ) कटनी बिजय राघव गढ़ में नील कंठेश्वर धाम के नाम से जाने जाना वाला मिनी कैलाश भी इस पालन धरा में है

वरनत छवि जहंं तहं सब लोगू । अवश्य देखिए देखन जोगू ।।

कटनी : विजयराघवगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध नीलकंठेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पहले से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। हर वर्ष महाशिवरात्रि की रात्रि को यह धाम आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

श्रावण मास एवं महाशिवरात्रि पर्व पर यहां हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन हेतु पहुंचते हैं।

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक हेमंत ब्रजवासी (मथुरा) द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। नीलकंठेश्वर भक्तिमंडल ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

संरक्षक व आयोजक संजय सत्येंद्र पाठक, मदनलाल ग्रोवर, बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर ने श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील की है।

नीलकंठेश्वर धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सनातन चेतना, शिव-शक्ति उपासना और धार्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक बन चुका है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह स्थल जनआस्था का प्रकाश स्तंभ बन गया है, जहां वर्षभर कुछ ना कुछ कार्यक्रम में शिव भक्तों की भीड़ बनी रहती है।

नीलकंठेश्वर धाम की स्थापना शिव-शक्ति उपासक मदनलाल ग्रोवर द्वारा की गई थी। वर्तमान में इस परंपरा का निर्वहन बाबू ग्रोवर एवं रुद्राक्ष ग्रोवर द्वारा पूरी निष्ठा, सेवा भाव एवं समर्पण के साथ किया जा रहा है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Back to top button
error: Content is protected !!