
जिला पंचायत संसाधन केंद्र, पंचायती राज संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूह (SHG-PRI) के सुदृढ़ीकरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत कुल 24 प्रखंडों को कवर किया गया।
प्रतिदिन 8 प्रखंडों के प्रतिभागियों को 17 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 आर्ट गैलरी, हरिदास सेमिनरी, गया में किया गया।
कार्यक्रम का 17 फरवरी 2026 को आयोजित प्रशिक्षण समारोह का उद्घाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी आदित्य कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, नगर डॉ. नीलिमा तथा नोडल पदाधिकारी, डीपीआरसी, गया बैजनाथ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने ग्राम पंचायत, पंचायती राज संस्थाओं एवं जीविका समूहों के मध्य समन्वित कार्यप्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया तथा जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सहभागिता आधारित मॉडल अपनाने की अपील की।
इस प्रशिक्षण में पंचायत सचिव, ब्लॉक एग्जीक्यूटिव, मुखिया एवं जीविका (SHG) सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत प्रबंधन, योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन, वित्तीय अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा SHG-PRI समन्वय पर विस्तृत तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
समापन समारोह 19 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया, जिसमें आदित्य कुमार ने पुनः सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत एवं जीविका समूहों के संयुक्त प्रयास से सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वेदांता से डॉ. नेहा, डॉ. फैज़ एवं नोडल पदाधिकारी, डीपीआरसी, गया बैजनाथ ने भी प्रतिभागियों को सफल प्रशिक्षण के लिए बंधाई दी एवं भविष्य में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, समय पर जाँच एवं स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रारंभिक पहचान और उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़











