A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा जी के पूज्य माताजी के निधन पर निवास स्थान बोरदी में मौंन धारण कर दिवंगत आत्मा शांति प्रदान हेतु प्रार्थना किया।

समाचार- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा जी के आवासीय परिसर बोदरी में  पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती कुसुम सिन्हा जी को मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना की गई

छत्तीसगढ़ उच्च
न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती
कुसुम सिन्हा (10 जुलाई 1942–15 फररी 2026) की पुण्य स्मृति में उनकी आत्मा की शांति हेतु
शांति हवन का आयोजन मुख्य न्यायाधीश निवास
आवासीय परिसर बोदरी बिलासपुर में किया गया।
कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति हवन एवं भजन संध्या के पश्चात शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु
प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की स्मृतिशेष माताजी स्वर्गीय कुसुम सिन्हा के जीवन, व्यक्तित्व, संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उनके स्नेह, मार्ग दर्शन एवं आशीर्वाद,
जीवन में कर्तव्यनिष्ठा,
सत्यनिष्ठा एवं सेवा भाव की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।
इस कार्यक्रम में विष्णुदेव साय मुख्य मंत्री,माननीय तोखन साहू केन्द्रीयराज्य मंत्री, गजेंद्र यादव विधि मंत्री, उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीश गण,श्री रमेश बैस पूर्व राज्यपाल, श्री सुशांत शुक्ला विधायक, महाधिक्ता, पुलिस महानिरिक्षक,अध्यक्ष एवं सचिव उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ अधिवक्ता गण, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के
अधिकारीगण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारीगण, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी,
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवाप्राधिकरण के न्यायिक अधिकारी गण, जिला न्याय पालिका के
न्यायिक अधिकारी गण, अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय के कमर्चारी गण की गरिमामय उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!