A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के प्रति जन-जागरुकता अभियान

*गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के प्रति जन-जागरुकता अभियान*

अयोध्या/अम्बेडकरनगर। प्राथमिक विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) इटरौरा न्याय पंचायत रामपुर सकरवारी अकबरपुर में आयोजित गोसेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र मल्लेपुर सरैया (अम्बेडकरनगर) उ.प्र के तत्वावधान मे गोवंशीय प्राणियों की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के प्रति व्यापक जन-जागरुकता अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर संस्थान के माननीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी ने माता सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन द्वारा सम्पूर्ण जनपद में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गोवंशीय प्राणियों के प्रति जन-जागरुकता, निराश्रित/उपेक्षित गोवंशों की सेवा सुरक्षा, उनके महत्व और आत्मनिर्भर भारत निर्माण पर अतिमहत्वपूर्ण सुझाव व जानकारियाँ दी।
कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रहे विवेक मणि सिंह ( नोडल संकुल शिक्षक रामपुर सकरवारी) ने गोशाला को आयकर विभाग से अनुमन्य प्राप्त होने की जानकारी से अवगत कराते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से अपील की यह कि इस गोशाला आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80जी5 में टैक्स से छूट पाने के लिए संस्थान द्वारा संचालित गोशाला में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर पुण्य के भागीदार बनें।
उक्त कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सोनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर बीईओ, हिमांशु कुमार मिश्रा, _वरिष्ठ अध्यापकगण_ हेमलता शुक्ला कंपोजिट प्रधानाध्यापक, चुन्नी लाल प्रधानाध्यापक कंपोजिट मुंगरी, गणेश कुमार श्रीवास्तव (संकुल शिक्षक) सुरेंद्र कुमार वर्मा (संकुल शिक्षक), सुरेंद्र कुमार पाण्डेय (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अटंगी ), सुरेश कुमार वर्मा, कंचन सेठी, दीपावली पांडेय, निर्मला यादव, विनोद कुमार, नागेन्द्र प्रजापति,निखिल वर्मा, बच्चूलाल, सलिल यादव एवं सैकड़ों की संख्या में शिक्षक/शिक्षिकाओं के साथ अन्य सम्मानित गणमान्य की उपस्थिति रही।

 

वन्देभारत लाइव न्यूज से कैलाश नाथ तिवारी की रिपोर्ट

Back to top button
error: Content is protected !!