A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम मोहन भागवत से लखनऊ में की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम मोहन भागवत से लखनऊ में मुलाकात की।

लखनऊ/ उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम मोहन भागवत से लखनऊ में मुलाकात की।श निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर के सरस्वती कुंज में करीब 40 मिनट तक दोनों के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। तीन महीने में यह उनकी दूसरी बैठक है। इससे पहले 25 नवंबर को अयोध्या में दोनों की मुलाकात हुई थी।

संघ प्रमुख इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। गोरखपुर के बाद वे मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय और इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित किया।

भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में रहने वाले मुसलमान यहीं के मूल निवासी हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, मंदिर-कुआं-श्मशान सभी के लिए खुले रखने और भेदभाव खत्म करने पर जोर दिया। साथ ही घटती जनसंख्या दर पर चिंता जताते हुए समाज से कम से कम तीन बच्चों का संदेश देने की अपील की।

मुलाकात को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक मुद्दों के संदर्भ में अहम माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!