
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार, 9425179527 ( सिंगरौली )
पुलिस महानिरीक्षक रीवा संभाग *गौरव राजपूत* एवं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक *हेमंत चौहान* के दिशानिर्देश पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक *मनीष खत्री* द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार 2.0* के तहत मोरवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध एक बड़ी कार्यवाही की है। बीती शाम पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए *42 ग्राम हेरोइन* के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी भी जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।









