
आज दिनांक 19.02.2026 को गया पुलिस कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर इस पहल को प्रोत्साहित किया।
यह शिविर जिला स्वास्थ्य समिति, गया द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों एवं स्टाफ को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श तथा प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य ही सेवा का आधार है — पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा के साथ-साथ अपने जवानों के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखता है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़












