A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

भारत के अगले CJI के नाम पर लगी मुहर, इस रोज संभालेंगे पदभार

भारत को जल्द ही उसका 53वां मुख्य न्यायाधीश (CJI) मिलने जा रहा है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत को बृहस्पतिवार को भारत का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह 24 नवंबर 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे, जब मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण आर. गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। केंद्रीय विधि मंत्रालय के न्याय विभाग ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों में शामिल हैं और न्यायमूर्ति गवई के बाद वरिष्ठता क्रम में पहले स्थान पर हैं। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये, राष्ट्रपति ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

कार्यकाल और कार्यभार
न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर 2025 को मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे और 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे। इस तरह वे करीब 15 महीनों तक भारतीय न्यायपालिका के शीर्ष पद पर रहेंगे।

शिक्षा और आरंभिक करियर
जन्म: 10 फरवरी 1962, पेट्वर गांव, जिला हिसार (हरियाणा)

प्रारंभिक शिक्षा: गांव के सरकारी स्कूल से

स्नातक: गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, हिसार (1981)

कानून की पढ़ाई: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक (1984)

वकालत की शुरुआत: 1984 में हिसार ज़िला न्यायालय से

1985 से: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में प्रैक्टिस शुरू की

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!