A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत की चमक-धमक और ताकत देख रही पूरी दुनिया- नंदी

IMG 20251103 WA0023

भारत की चमक-धमक और ताकत देख रही पूरी दुनिया- नंदी

इंडस्ट्री के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा राज्य बनकर उभरा – नंदी

पूर्वांचल में उद्योगों की नई राह खोल रहा सुल्तानपुर – नन्दी

सुलतानपुर।

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने सुल्तानपुर में कहा है कि प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर अब पूर्वांचल भी तेज़ी से उभर रहा है।सुल्तानपुर,अमेठी,प्रतापगढ़ और अयोध्या जैसे ज़िलों में औद्योगिक निवेश की नई संभावनाएँ खुल रही हैं।मंत्री नन्दी ने रविवार रात को शहर के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे एवं लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर असरोगा के निकट प्रस्तावित औद्योगिक गलियारों की स्थापना के लिए 50 से 80% भूमि अधिग्रहण कर काश्तकारों को मुआवजे की धनराशि दी जा चुकी है।उन्होंने बताया कि भारत में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा राज्य बनकर उभरा है।तमाम बड़ी कंपनियां, इंटरनेशनल कंपनियां व बड़े-बड़े औद्योगिक घराने उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्री स्थापित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पूर्वांचल,पश्चिमांचल,मध्यांचल के साथ- साथ हम बुंदेलखंड को 45 वर्षों के बाद नोएडा की तर्ज पर वीडा बनाकर बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बना रहे है। उन्होंने बताया कि पहली बार हुई इन्वेस्टर समिट की बैठक में 33 लाख 50 हजार करोड़ का एएमयू साइन हुआ था।उसके बाद जो बढ़कर अब 50 लाख करोड़ पार कर गया है। इस वृद्धि ने यह बता दिया है कि हमने निवेशकों का भरोसा और विश्वास जीता है।उसमें से हम 10 लाख करोड़ ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी कर चुके हैं।आज भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था है और तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है।उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राहुल गांधी के ’56 इंच’ की छाती के डरपोक वाले बयान पर कहा कि राहुल गांधी को पूरे देश ने पप्पू की उपाधि दी है। उन्होंने राहुल के बयानों में निरंतरता की कमी पर तंज कसते हुए कहा वह सुबह, दोपहर और शाम को क्या बोलते हैं और चुनाव बाद फिर कहां गायब हो जाते हैं यह छोटे-छोटे बच्चों को भी पता है।उन्होंने पीएम की सराहना करते हुए कहा उन्होंने देश को दुनिया की सर्वोच्च ऊंचाई पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया में पासपोर्ट की वैल्यू बड़ी है।उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की चमक-धमक और ताकत को पूरी दुनिया देख रही है।उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बात करते हुए क्या जब-जब दुश्मनों ने दुस्साहस किया तब भारत ने सर्जिकल व एअर स्ट्राइक और हाल में ही ऑपरेशन सिंदूर से दुश्मन को उनकी कोख में दफन करने का काम किया है। औद्योगिक मंत्री के सुलतानपुर पहुंचने पर जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन,भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, हिमांशु गुप्ता,मुकेश अग्रहरि समेत तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया।

Back to top button
error: Content is protected !!