
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खेल परिसर सागर में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर की प्रतिभाओं को पहचान, प्रोत्साहन और मंच प्रदान करना है। खेल अनुशासन, टीम स्पिरिट और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक हैं। जब युवा खेलेंगे, तभी देश जीतेगा। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाता है बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास भी देता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “खेल भावना और परिश्रम के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया – युवा शक्ति, देश की शक्ति” के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि “मोदी जी का विज़न ही हमें प्रेरित करता है कि गाँव-गाँव तक खेल की भावना को पहुँचाया जाए। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज खेलों को लेकर देश में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई सोच देखने को मिल रही है।”सांसद खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि शामिल हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान दिलाना और उन्हें उच्च स्तर पर अवसर प्रदान करना है — स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना। इस अवसर पर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी , नरयावली विधायक प्रदीप लारिया , कुरवाई विधायक हरिसिंह सप्रे , खेल महोत्सव के प्रभारी अनिल तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार , पूर्व प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल कुशवाह ,हरिराम सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष मिहीलाल ,युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल , महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



