A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मुस्कान अभियान अंतर्गत छात्रावास के विद्याथिर्यों को प्रेरक उद्बोधन दिया गया

IMG 20251105 WA0132सागर,वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *,जिले में संचालित “मुस्कान” अभियान के अन्तर्गत एस.डी.ओ.पी. बंडा प्रदीप वाल्मीकि द्वारा शासकीय बालक छात्रावास बंडा का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत युवाओं के मध्य जागरूकता, व्यक्तित्व निर्माण एवं सकारात्मक सोच के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में वाल्मीकि ने विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, नशा एवं नकारात्मक संगति से दूर रहने तथा डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता के संबंध में उपयोगी सलाह दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में कठिन परिस्थितियों का धैर्य एवं आत्मविश्वास से सामना करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपने प्रश्न रखे, जिनका समाधान एस.डी.ओ.पी. द्वारा सरल एवं प्रभावी रूप में किया गया।“मुस्कान” अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक स्वस्थ्य, सुरक्षित सामाजिक वातावरण एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है।

Back to top button
error: Content is protected !!