A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

लोहे की राड से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

FB IMG 1759738078970 6सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके, एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के निर्देशन में सागर पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मोतीनगर पुलिस ने लोहे की रॉड से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर एक सराहनीय कार्य किया है। फरियादी रामकेश सिंह पिता दशरथ बसल, उम्र 34 वर्ष, निवासी गल्ला मंडी गढोली खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंडी में व्यापारी संघ का भंडारा चल रहा था। इस दौरान जब वे भंडारा स्थल की ओर जा रहे थे, तो दीपक अहिरवार और सूर्या अहिरवार ने उन्हें जाने से मना किया तथा विवाद करते हुए गालियाँ दीं और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे फरियादी को हाथ, पैर और उंगलियों में गंभीर चोटें आईं।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक 296/2025 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दीपक पिता गणेश उर्फ जलेश अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती छोटा करीला सागर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे की रॉड जप्त की गई। जांच में पता चला कि आरोपी दीपक अहिरवार एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में 5 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं,जिनमें मारपीट, गाली-गलौज, सरकारी कार्य में बाधा एवं धमकी जैसे अपराध शामिल हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्यवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक जसवंत राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर), प्र.आर. योगेश तिवारी,प्र.आर. नदीम शेख, आर. विनय कुमार, आर. राहुल शामिल रहे

Back to top button
error: Content is protected !!