A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

संगीत श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, बैंड-बाजे के साथ किया जल बिहार

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20251116 134143749 HDR

रीठी जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरजी में बीते सात दिनों से पाठक परिवार में चल रहे धार्मिक आयोजन का रविवार को जल बिहार के साथ समापन हो गया है। ग्राम बरजी में पाठक परिवार द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कथा वाचक सनत कुमार जी महाराज के सानिध्य में किया गया। IMG 20251116 134208868 HDRशनिवार को कथा स्थल पर हवन-पूर्णाहूति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

वहीं रविवार को कथा व्यास जी की उपस्थिति में बैंड-बाजे के साथ नाचते गाते हुए जल बिहार यात्रा निकाली गई, ग्राम के प्रमुख मार्गों का शोभायात्रा ने भ्रमण किया और स्थानीय तालाब में पूर्णाहुति की राख व पूजन सामग्री विसर्जित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों की उपस्थिति रही।

Back to top button
error: Content is protected !!