A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 50 लाख के हेरोइन/स्मैक के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज

जनपद मीरजापुर थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹ 50 लाख के हेरोइन/स्मैक के साथ 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज FB IMG 1763312592267

सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांकः 16.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से मोटर साइकिल डिलक्स (वाहन संख्या UP 63 AJ 0098) सवार 02 हेरोइन स्मैक तस्कर 1. राजदेव सिंह उर्फ रज्जे पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी गौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 2. राहुल जायसवाल पुत्र बालकृष्ण जायसवाल निवासी छोटकी महुवरिया थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 251 ग्राम अवैध हेरोइन स्मैक, इलेक्ट्रानिक तराजू व बिक्री के₹25,000 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-405/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तो के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा(न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है। घटना से सम्बन्धित मोटर साइकिल वाहन संख्या UP 63 AJ 0098 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगो का एक गिरोह है तथा बाहर से हेरोईन स्मैक थोक में लाकर छोटी-छोटी पुडिया बनाकर विन्ध्याचल व आस पास के क्षेत्र में फुटकर बेजते है, जिससे अच्छी कमाई हो जाती है। उन पैसे को आपस में बाटकर भैतिक सुख-सुविधा का लाभ लेते है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तों_  1. राजदेव सिंह उर्फ रज्जे पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी गौरा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 43 वर्ष। 2. राहुल जायसवाल पुत्र बालकृष्ण जायसवाल निवासी छोटकी महुवरिया थाना विन्ध्याचल मीरजापुर, उम्र करीब 32 वर्ष ।

बरामदगी विवरण – 251 ग्राम अवैध हेरोइन स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 50 लाख). मोटर साइकिल डिलक्स (वाहन संख्या UP 63 AJ 0098) हेरोइन स्मैक बिक्री के ₹25,000 व इलेक्ट्रानिक तराजू ।

पजीकत अभियोग_ मु0अ0सं0-405/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर।

गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय _ थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से, दिनांकः 16.11.2025 को समय 03.05 बजे ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम =प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर।उप निरीक्षक प्रदीप सिंह प्रभारी एसओजी मय पुलिस टीम।उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम ।

Back to top button
error: Content is protected !!