A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मलयाली अय्यप्पा मंदिर में 58 दिवसीय चलने वाले मकर विलक्कू पर्व अनुष्ठान में विधायक लारिया हुए शामिल

IMG 20251117 WA0107 1

IMG 20251117 WA0106 1

IMG 20251117 WA0105 1

IMG 20251117 WA0104सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* मलयाली समाज में सोमवार से मकर विलक्कू पर्व का शुभारंभ हो गया है जो 58 दिनों तक 14 जनवरी मकर संक्रांति पर्व तक निरंतर चलेगा। नरयावली विधानसभा के नपा मकरोनिया अंतर्गत शिवाजी वार्ड, आनंद नगर स्थित मलयाली अय्यप्पा मंदिर मलयाली समाज के धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं की असीम आध्यात्मिक आस्था के महत्व का केंद्र है। मकर विलक्कू पर्व के शुभारंभ पर श्रद्धाभाव लिए नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया अय्यप्पा मलयाली मंदिर में विशेष बड़ी पूजा में सम्मिलित हुए। श्री अय्यप्पा सेवा संघम के अध्य्क्ष केजीसी नायर ने विधायक श्री लारिया को बताया कि इस मंदिर में सबरीमाला मंदिर में होने वाले अनुष्ठानों की तर्ज पर आज से 58 दिनों तक पर्व निरंतर चलेगा। 17,19,28 नवम्बर और मकर संक्रांति 14 जनवरी को बड़ी पूजा होगी। पहले दिन 1001 दीपों से दीप आराधना एवं 55 दिन प्रतिदिन विशेष पूजा होगी। नायर ने आगे बताया कि मकर विलक्कू केरल में मकर संक्रांति के अवसर पर मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है। यह सबरीमाला अय्यप्पन मंदिर में आयोजित होता है, जहां भगवान अयप्पा की पूजा की जाती है। उत्सव के दौरान, पोन्नम्बलमेडु पहाड़ी पर एक दिव्य ज्योति ‘मकर विलक्कु’ प्रज्वलित की जाती है और भक्तों को मकरज्योति (आकाशीय तारा) के दर्शन होते हैं। यह उत्सव 41 दिनों की कठिन तप का प्रतीक है। विधायक ने इस आयोजन अवसर पर उपस्थित मलयाली समाजजनों को मकर विलक्कू पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की और श्रद्धाभाव से भगवान श्री अय्यप्पा जी के दर्शन कर धर्म लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर पार्षद बलबंत ठाकुर सहित मलयाली समाज के धर्मावलंबी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!