A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य , विज्ञान भवन में कैमुर को मिला देशव्यापी सम्मान

19/11/2025

1000651382

 

जिला पदाधिकारी कैमूर को ‘6th National Water Awards’ कार्यक्रम में ‌किया गया सम्मानित।

 

आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 6th National Water Awards एवं जल संचय जन भागीदारी अवार्ड्स के भव्य वितरण समारोह में कैमूर जिले को जल संरक्षण एवं जनसहभागिता के उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में जिला पदाधिकारी, कैमूर को यह सम्मान प्रदान किया गया।

1000651385

कैमूर जिले के जल संरक्षण मॉडल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।

जिला प्रशासन द्वारा संचालित- जल संरक्षण,वर्षा जल संचयन,जल संरचनाओं के पुनर्जीवन, जनभागीदारी आधारित जल प्रबंधन, ग्रामीण स्तर पर जल बचाओ अभियान, माइक्रो वाटरशेड विकास कार्य जैसी पहलों को राष्ट्रीय मंच पर विशेष प्रशंसा मिली जिसके कारण जिला पदाधिकारी महोदय, कैमूर को अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 

कैमूर जिले ने बीते वर्षों में जनसहयोग से कई प्रभावी मॉडल तैयार किए, जिनसे न केवल भू-जल स्तर में सुधार हुआ, बल्कि जल संसाधनों के दीर्घकालिक संरक्षण की दिशा में सशक्त परिणाम सामने आए।

 

सम्मान ग्रहण करने के बाद जिला पदाधिकारी कैमूर ने कहा कि यह पुरस्कार कैमूर जिले के प्रत्येक नागरिक, जल संरक्षण स्वयंसेवकों, सरकारी विभागों एवं प्रशासनिक टीम की संयुक्त मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले में जल प्रबंधन की ये पहल आने वाले वर्षों में और भी मजबूत होंगी।

( कैमूर से अफसार आलम की रीपोर्ट )

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!