A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसी में नशा मुक्त भारत के तहत निकाला गया भव्य रैली

19/11/2025

सिरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने निकाला नशा मुक्ति जागरूकता रैली, गीत-संदेशों से किया प्रेरित

 

कैमूर/चैनपुर।

नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार, 18 नवंबर 2025 को चैनपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरसी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एकजुट होकर नशा विरोधी संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से हुई, जहां शिक्षकों ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव और समाज पर उसके गहरे असर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्रों ने हाथों में नशा मुक्ति से संबंधित बैनर और पोस्टर लेकर रैली के रूप में पूरे गांव में भ्रमण किया।

 

बच्चों ने गांव की गलियों में जाकर गीतों और नारों के माध्यम से लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। “नशा छोड़ो, जीवन को संवारो”, “नशे से दूरी, स्वस्थि की पूरी”—जैसे गीत और नारे लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहे।

 

स्थानीय ग्रामीणों ने भी बच्चों के इस कदम की सराहना की और इसे समाज को सही दिशा देने वाला प्रयास बताया। शिक्षकों ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाना जरूरी है, और ऐसे अभियान इसी उद्देश्य को मजबूत करते हैं।

 

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर नशा मुक्ति के संदेश को लगातार फैलाया जाएगा ताकि गांव के हर घर तक जागरूकता पहुंच सके।

 

नशामुक्ति अभियान में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश फैलाया और लोगों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

 

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!