A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

बाल विवाह मुक्त अभियान की रूपरेखा पर आयोजित हुई कार्यशाला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कृषक सहयोग संस्थान द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की बृहद रूपरेखा तैयार करने के लिए एक बैठक का आयोजन सिविल लाइन स्थित एक होटल में किया गया कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य भगवत शरण बावरिया सुरेंद्र सेन अनिल रैकवार अनीता राजपूत सहित बाल कल्याण समिति टीकमगढ़ से अध्यक्ष अनुपम नायक श्रीमती श्वेता निशा सक्सेना अनिल पुष्कर प्रीति चतुर्वेदी सहित किशोर न्याय बोट सदस्य श्री वंदना तोमर चंद्र प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे साथी कृषक सहयोग संस्थान के संचालक डॉक्टर एचबी सेन विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की रूपरेखा कृषक सहयोग संस्थान के संचालक डॉक्टर एचबी सेन ने प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायत में विवाह के पूर्व पंजीयन प्रक्रिया को अनिवार्य किया जाना चाहिए इसमें लड़का लड़की दोनों की उम्र के दस्तावेज लिए जाए जिससे बाल विवाह होने की संभावना लगभग शून्य हो जाएगी। श्री सेन ने कहा कि पिछले वर्ष 27 नवंबर 2024 से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के द्वारा की की गई थी, इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषक सहयोग संस्थान द्वारा जिले की अनेक स्कूलों में किया गया था और बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई थी। इस कार्यक्रम की प्रथम वर्षगांठ पर इस वर्ष के कार्यक्रम की 100 दिवसीय योजना बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सभी कोऑर्डिनेटर से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सक्रियता के साथ भाग लेकर देश को बाल विवाह से मुक्त बनाने के लिए कार्य करने प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही किशोर न्याय बोर्ड सदस्य वंदना तो मां ने कहा कि बाल विवाह सामाजिक बुराई ही नहीं अपराध भी है उन्होंने बड़े-बड़े धार्मिक आयोजनों में टीम के सदस्यों द्वारा सहभागिता कर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया। किशोर न्याय बोर्ड सदस्य चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। टीकमगढ़ बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अनुपमा नायक ने इस दौरान कहा कि यदि बाल विवाह की एक भी घटना होती है तो यह कहीं ना कहीं हमारा फेलियर है बाल विवाह की एक भी घटना ना हो इसके लिए सभी को सदर रोड शतक रहना आवश्यक है।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य सुरेंद्र सेन अनीता राजपूत भगवत शरण बावरिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेष किशोर पुलिस इकाई से ज्योति तिवारी ने अपने द्वारा किए गए बाल विवाह रोको अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी कोऑर्डिनेटर से बाल विवाह रोकने में मदद करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यक्त किया। इस दौरान रेखा श्रीवास नितिन सेन अक्षय मिश्रा लक्ष्मी अवस्थी हरनाम सिंह शिवानी विश्वकर्मा नीलू सेन प्रशांत सेन निखिल सेन लोकेंद्र सिंह मोनिका ठाकरे राजकुमार साहू चंद्र प्रकाश सेन प्रमोद विश्वकर्मा आदि सहित अनेक कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!