A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

भाजपा की मोहन सरकार किसान विरोधी – भूपेंद्र मुहासा

FB IMG 1763912819834सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664* सागर जिले के बंडा में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस जन किसानो को, उनकी फसल का उचित मुआवजा नहीं दिए जाने पर एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओ कों लेकर पूर्व विधायक तरबर सिंह लोधी के नेतृत्व में मांग पत्र मुख्यमंत्री को देने जा रहे थे,तभी उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने सें रोका गया। समस्याओं को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस जनों को गिरफ्तार करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अपमान है। कांग्रेस जनों पर इस तरह की अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानो की आवाज को दबाने का प्रयास यदि किया गया तो, कांग्रेस सड़कों पर उतर कर लड़ाई लड़ेगी। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के किसानो,पिछड़े और दलित लोगों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है। आज किसानों को भावांतर के नाम पर छला जा रहा है।किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना ही चाहिए।साथ ही मुहासा ने कहा कि बंडा विधानसभा में बन रहे उल्दन बांध में डूब में आने वाली जमीनों का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। भूपेंद्र सिंह मुहासा कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी-बड़ी घोषणाएं तो कर देते हैं,पर धरातल पर किसान सस्ते में फसल बेचने को मजबूर है।
बंडा में शहीद राजेश यादव की मूर्ति अनावरण के लिए इंतजार करती रही लेकिन मुख्यमंत्री को फुर्सत नहीं मिली यह सागर जिले के यादव समाज का अपमान ,बंडा के शहीद राजेश यादव की प्रतिमा का अनावरण करने का कार्यक्रम तय होने के बाद भी मुख्यमंत्री को शहीद की प्रतिमा अनावरण करने का समय नहीं मिला। यह शहीद राजेश यादव की शहादत का घोर अपमान है। शहीद के पिता के घर न जाना,साथ ही सागर जिले के यादव समाज का घोर अपमान है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!