उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

बाॅर्डर पर अलर्ट, एएसपी ने की वाहनों और व्यक्तियों की जांच

ककरहवा। अयोध्या में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर पूरी मुस्तैदी रही। ककरहवा बॉर्डर पर सोमवार की शाम पहुंचे एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार ने नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे सभी वाहनों की विशेष जांच की। लोगों की आईडी जांची। भारत में प्रवेश करने का कारण पूछा। बिना आईडी किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। एडिशनल ने सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी और पुलिस के जवानों को विशेष हिदायत देते हुए सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने मुख्य रास्ते सहित पगडंडी रास्ते पर निगहबानी तेज करने के निर्देश दिए। एएसपी की अगुवाई में कस्बे में भी मार्च की गई। साथ ही सीमावर्ती इलाके में हाल में आए लोगों की जांच करने और होटल, लॉज, भीड़-भाड़ वाले स्थानों की जांच कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, ककरहवा चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव और एसएसबी के जवान मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!