

कटनी ,
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले जिला प्रशासन अवैध परिवहन और भंडारण करने वालों पर पूरी तरह सख्त हो गया है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर राजस्व, खाद्य विभाग और कृषि उपज मंडी के संयुक्त दल द्वारा लगातार आकस्मिक जांच की जा रही है। लगातार चल रही इन कार्रवाइयों से जमाखोरों, दलालों और बिचौलियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
चार वेयर हाउसों का औचक निरीक्षण
संयुक्त जांच दल ने जिले के चार वेयरहाउसों का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान दो वेयरहाउसों में बड़ी मात्रा में धान भंडारित पाया गया, जबकि दो वेयरहाउस खाली मिले।
दो वेयर हाउसो में भौतिक सत्यापन के दौरान 21,675 बोरियों में कुल 8,670 क्विंटल धान मिला। जिसमें के, जी,चौदहा वेयर हाउस एंड एग्रो सर्विसेज में 18,268 बोरियां
7,302 क्विंटल धान
साथ ही मधुर महादेव नीलकंठ वेयर हाउस में 3407, बोरिया 1362 कियूटल धान भंडारित पाया गया सांवरिया वेयर हाउस एवं श्री जी वेयर हाउस में धान का भंडारण नहीं मिला। कलेक्टर तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से धान का परिवहन भंडारण या स्टाक करने वालों पर शक्त से शक्त कार्य वाही सुनिश्चित की जाय ।
साथ ही कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972, के प्रावधानों अनुसार अग्रिम प्रशासनिक कार्य वाही जारी है।
कटनी ब्यूरो चीफ
सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे







