A2Z सभी खबर सभी जिले की

कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री प्रकाश जयसवाल का हृदय गति रुकने से निधन

पूर्व सासंद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं श्री प्रकाश जयसवाल

*कांग्रेस के दिग्गज नेता श्री प्रकाश जायसवाल का निधन*

कानपुर नगर। कानपुर में पूर्व सांसद और पूर्व कोयला मंत्री रह चुके श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का शुक्रवार रात को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। कानपुर में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुये कानपुर के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया कई ट्रेने चलवाई। लाल बंगला पोखरपुर स्थित आवास पर देर रात तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें हृदय रोग संस्थान ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। हृदय रोग संस्थान के निदेशक डा. राकेश वर्मा ने बताया कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। काफी दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनका निधन कांग्रेस पार्टी और कानपुर की राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। बता दें कि 1999, 2004 और 2009 में श्री प्रकाश जायसवाल ने कानपुर से कांग्रेस का परचम बुलंद किया और यहां से सांसद बनते हुए केंद्रीय मंत्री भी बने। उन्होंने 2011-2014 तक तीन वर्षों तक कोयला मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। वह कानपुर से लगातार तीन बार सांसद भी रहें।FB IMG 1764347350482

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!