
प्रेस ,विज्ञप्ति सभी पत्रकार गया जी । आज दिनांक 30 नवंबर 2025
भारत स्काउट और गाइड का 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी संपन्न, 24 स्काउट गाइड कैंप कर लखनऊ से सफल होकर पहुंचे गया जी।
गया जी-भारत स्काउट और गाइड का 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी का आयोजन 23 नवंबर से 29 नवंबर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड वृंदावन योजना लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य गति के साथ प्रगति, एवं विकसित युवा विकसित भारत था। और राष्ट्रीय जंबूरी कैंप में गया जिले के विभिन्न विद्यालय से चयनित 24 स्काउट और गाइड ने भाग लिए और सफलता प्राप्त की। सभी चयनित स्काउट और गाइड को जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार के नेतृत्व मे भेजा गया था। सभी सफल स्काउट गाइड को जिला मुख्य आयुक्त पुरंदर सावरनय जिला सचिव रणजीत कुमार एवं राजकिशोर पांडे स्काउट गाइड के पदाधिकारी ने जिले के स्काउट गाइड को राष्ट्रीय स्तर पर जिला के नाम रोशन करने पर धन्यवाद एवं शुभकामना दिया। जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार ने बताया कि। इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश-विदेश से चयनित 40 हजार के संख्या में युवा युवती वयस्क युवा प्रौंढ एवं स्काउट गाइड के पदाधिकारी शामिल हुए यह कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भारत स्काउट और गाइड का झंडा तोलनकर किया उद्घाटन सत्र में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में मार्च पास्ट , कलर पार्टी एवं बैंड कंपटीशन ग्लोबल विलेज एक्सलो रामा स्टेट गेट, एडवेंचर एक्टिविटी सांस्कृतिक कार्यक्रम कंपटीशन के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें गया जिले के सभी कंपटीशन में स्काउट गाइड भाग लिए और सफलता प्राप्त की। राष्ट्रीय जंबूरी का समापन समारोह के अंतिम दिन भारत के राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय झंडा तोलनकर किया गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी राज्यपाल राज्य मंत्री एवं भारत सरकार के कई मंत्री उपस्थित होकर देश एवं विदेश के कोने-कोने से आए हुए स्काउट और गाइड को धन्यवाद दिया विकसित युवा विकसित भारत का नारा से गूंज उठा जंबूरी ग्राउंड इसी के साथ संपन्न हुई जंबूरी कैंप ।
गोपाल कुमार जिला संगठन नायक तो भारत स्काउट और गाइड गया जी बिहार
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
- वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़







