
डीआईजी बस्ती द्वारा यातायात माह नवंबर-2025 का किया गया समापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित
अजीत मिश्रा(खोजी) प्रेस नोट
दिनाँक: 30.11.2025
परिक्षेत्रीय कार्यालय,बस्ती।
आज दिनांक 30.11.2025 को श्री संजीव त्यागी पुलिस उप महानिरीक्षक,बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा श्री अभिनन्दन पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ माह नवम्बर (01.11.2025 से 30.11.2025) मे चलाये जा रहे यातयात माह का पुलिस लाईन बस्ती में समापन किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा यातायात माह के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियो /कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
डीआईजी बस्ती द्वारा उपस्थित सभी को यातायात नियमों का पालन कराने एवं जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे|
सोशल मीडिया सेल रेंज कार्यालय , बस्ती
















