A2Z सभी खबर सभी जिले की

माली सैनी समाज राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह मे पाली के समाजसेवी सोहन सिंह कच्छवाह को किया सम्मानित

माली सैनी समाज राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह मे पाली के समाजसेवी सोहन सिंह कच्छवाह को किया सम्मानित

 

 

 

रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया

पाली/नागौर श्री संत शिरोमणि लिखमीदासजी महाराज स्मारक विकास संस्थान, अमरपुरा धाम (नागौर) के तत्वावधान में आगामी रविवार, 30 नवंबर 2025 को राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के हाथों से पाली जिले के समाजसेवी सोहन सिंह कच्छवाह को पर्यावरण संरक्षण, संगोष्ठियों के आयोजन, रक्तदान सेवा तथा सामाजिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सोहन सिंह कच्छवाह को पूर्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भी सम्मान प्राप्त हो चुका है।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र सिंह गहलोत, महासचिव राधाकिशन तंवर, सहसचिव हरिश्चन्द्र देवड़ा, कोषाध्यक्ष कमलकिशोर देवड़ा, कमल भाटी एवं कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम सोलंकी, गोविंदराम टांक, बहादुर सिंह भाटी, प्रभुराम सांखला, भगवानाराम सुन्देशा, भोमाराम पंवार, बाबूलाल परिहार, जेठालाल सांखला, धमेंन्द्र सोलंकी, पारसमल परिहार, टीकमचंद, रूपचन्द्र, मांगीलाल, राधेश्याम आदि उपस्थित थे। धीसुलाल सांखला ने बताया कि समारोह को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह है। किसी भी समाजबंधु को वंचित न रखते हुए शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इन श्रेणियों में प्रतिभाओं का सम्मान संस्थान राजस्थान‌ भर के माली सैनी समाज की निम्न उपलब्धियों को सम्मानित किया है —कक्षा 10 में 90% एवं उससे अधिक कक्षा 12 (विज्ञान, कृषि संकाय) में 90% एवं उससे अधिक कक्षा 12 (कला/वाणिज्य) में 85% एवं अधिक विज्ञान व तकनीकी स्नातक – 75% कला वाणिज्य स्नातक – 70% विज्ञान एवं तकनीकी अधिस्नातक – 70% कला वाणिज्य अधिस्नातक – 65% MBBS, PG (आयुर्वेद सहित) NET, JRF, BAMS, IIT, IIM, CA उत्तीर्ण राजकीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थी NEET व IIT में प्रवेश (अधिकतम 50 प्रतिभाएँ) राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर पुरस्कृत समाजबंधु समारोह 30 नवंबर 2025, रविवार को अमरपुरा धाम, नागौर में हुआ है

Back to top button
error: Content is protected !!