A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

बीसीसीएल के ओरिएंटल माइंस क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई…अवैध कोयला जब्त

कतरास _ भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एरिया-3 अंतर्गत ओरिएंटल माइंस क्षेत्र में मंगलवार को सीआईएसएफ (CISF), पुलिस और बीसीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 25 टन अवैध कोयला जब्त किया।
यह छापेमारी ओरिएंटल माइंस के निकट की गई, जहां अवैध रूप से कोयले का भंडारण और परिवहन किया जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान कोयले के अवैध परिवहन और भंडारण से संबंधित प्रारंभिक जानकारी भी जुटाए हैं। इस मामले में अवैध कारोबारियों के सिंडिकेट की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।
सीआईएसएफ ने कहाँ की इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जब्त कोयले के आधार पर अवैध खनन, भंडारण और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!