
सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड
धार, 5 दिसंबर 25। कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा विभिन्न संघो के प्रतिनिधियों से प्राप्त समस्याओं एवं मांगो के संबंध में प्रस्तावों पर चर्चा की गई तथा विभागों द्वारा निराकरण किये जाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में श्री प्रियंक मिश्रा ने नवीन शिक्षक भर्ती को शासन नियमानुसार 3 वर्ष परिविक्षा उपरांत अवधि के सभी को नियमित करने एवं 100% वेतन देने के निर्देश दिये गये। प्रत्येक 3 माह में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया जाने के निर्देश दिये गये। सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग धार में नस्तीयों को समय सीमा में पुरा करने के लिए समय निर्धारण करने के निर्देश दिेये गये। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने हेतु शासन के निेर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिेये गये। कर्मचारियों के समयमान वेतनमान का निराकरण करने के निर्देश दिये गये। पटवारियों की विभागीय परिक्षा आयोजित करने हेतु सी.एल.आर. कार्यालय को पत्र जारी कराने के निेर्देश दिेये गये। E-HRMS पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिेये गये, जिससे अर्जित अवकाश और नगदीकरण में आसानी होगी।
विभागों द्वारा परामर्शदात्री समिति की विभागीय बैठकें नियमित आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका अपडेट, वेतन विसंगति, डीए एरियर, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई एवं निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री टी. विजयानंथम, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पांडेय, संबंधित विभागों के जिला अधिकारी तथा विभिन्न कर्मचारी संघो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





