उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। पैकोलिया:पुरानी रंजिश में बेटे को दबंगों ने मारा पीटा, मां ने एसपी से लगाई गुहार।।

।। घटना की सूचना 3 दिसम्बर को थाने पर दी गई किन्तु पुलिस कर्मियों ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। पुरानी रंजिश में बेटे को दबंगों ने मारा पीटा, मां ने एसपी से लगाई गुहार।।

06 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती ।।‌ पैकोलिया थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासिनी लक्ष्मी देवी पत्नी पुरई जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में लक्ष्मी देवी ने कहा है कि गांव के ही अमित सिंह, हनुमान सरन ंसिंह, शिवा सिंह पुत्र जगदम्बा सिंह पुत्र देवता सिंह आदि ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके बेटे पवन और उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये मारा पीटा, मोबाइल तोड दिया, घटना की सूचना 3 दिसम्बर को थाने पर दी गई किन्तु पुलिस कर्मियों ने न तो मुकदमा दर्ज किया न ही कोई कार्रवाई किया। लक्ष्मी देवी ने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!