ज़हरीली कफ सिरप मामले में गृह मंत्री अमित शाह से ED के शीर्ष अधिकारियों की मुलाक़ात।
लखनऊ।
दिल्ली से लखनऊ तक शीर्ष अधिकारी मिले।कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
सूत्रों के मुताबिक़ ED के पास कुछ ऐसे अहम ‘लिंक’ आ चुके हैं जो जल्दी ही किसी बड़े ‘भूचाल’ की दस्तक की तरफ साफ़ इशारा कर रहे हैं!
सुल्तानपुर में दर्ज हुआ गंभीर मुकदमा!
सुल्तानपुर में ड्रग माफियाओं पर भी गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ है।
यह मुकदमा गहन विवेचना के बाद विभाग ने दर्ज कराया है।
सुल्तानपुर में ड्रग माफियाओं के पास अकूत संपदा है !आपको बता दें कि जनपद सुल्तानपुर और पड़ोसी शहर जौनपुर में भी ड्रग माफियाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है ।यह ड्रग माफिया चोरी चुपके हानि पहुंचाने वाले औषधियों को महंगे दामों पर बेचा करते थे ।इन माफियाओं के पास दारू के ठेके ,बड़ी-बड़ी विभिन्न फर्म मौजूद हैं! लोगों का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ा तो जनपद सुल्तानपुर में ईडी अपने कदम रख देगी!