बिहारदरभंगा

बच्चों की कलम से उठी पर्यावरण बचाओ की पुकार!

दरभंगा में विधिक साक्षरता क्लब द्वारा पर्यावरण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने की सराहनीय पहल।

विधिक साक्षरता क्लब द्वारा दरभंगा जिले के विभिन्न स्कूलों में आयोजित “पर्यावरण विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता” न केवल बाल प्रतिभाओं को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण की चेतना भी जगाती है। आधुनिक विकास की अंधी दौड़ ने प्रकृति के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है। जल, जंगल और जमीन के असंतुलन का सीधा प्रभाव जीवन की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। ऐसे दौर में बच्चों को पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र के निर्देश और सचिव आरती कुमारी की पहल सराहनीय है, जिन्होंने स्पष्ट कहा कि मानव गतिविधियों के कारण बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण जरूरी है और सतत विकास ही भविष्य का सही मार्ग है। बेनीपुर, बिरौल एवं शहर के शिक्षण संस्थानों में आयोजित यह प्रतियोगिता यह संदेश देती है कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी से ही संभव है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने वाले पैनल अधिवक्ताओं एवं पीएलवी सदस्यों का प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। यह प्रतियोगिता बच्चों में हरित सोच को मजबूत करेगी और वातावरण सुरक्षा के प्रति समाज में नया चेतना अभियान स्थापित करेगी।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!