A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक की पहल पर चौधराइन पोखरे के लिए 40 लाख स्वीकृत

विधायक की पहल पर चौधराइन पोखरे के लिए 40 लाख स्वीकृत

download

सुकरौली कुशीनगर , नगर पंचायत सुकरौली में स्थित ऐतिहासिक चौधराइन पोखरे के कायाकल्प के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हाटा विधायक मोहन वर्मा की पहल पर यह राशि मंजूर की गई है, जिससे पोखरे का सुंदरीकरण किया जाएगा। इस निर्णय से स्थानीय निवासियों और विशेषकर छठ पर्व पर अर्घ्य देने वाली सैकड़ों महिलाओं में उत्साह है।

WhatsApp Image 2025 12 08 at 12.00.34

इस स्वीकृति के बाद नगर पंचायत के पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल, भाजपा नेता राम प्रवेश कश्यप और वार्ड नंबर 9 के सभासद जटाशंकर यादव सहित कई स्थानीय लोगों ने हाटा विधायक मोहन वर्मा के आवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। चौधराइन पोखरा छठ पूजा के दौरान पांच गांवों की महिलाओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्षों से यहां की महिलाएं पोखरे को आधुनिक और सुरक्षित घाटों के साथ ‘हाईटेक’ बनाने की मांग कर रही थीं। पिछले छठ पर्व पर विधायक मोहन वर्मा ने चौधराइन पोखरा छठ घाट का दौरा किया था। उस समय महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अर्घ्य देने में आने वाली समस्याओं को साझा करते हुए पोखरे के सुंदरीकरण की मांग की थी। विधायक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सदन के माध्यम से 40 लाख रुपए के आवंटन को मंजूरी दिलाई। स्वीकृत राशि से पोखरे की सफाई, मजबूतीकरण, नए घाटों का निर्माण और चारों ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। इससे त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और यह चौधराइन पोखरा नगर पंचायत की पहचान भी बनेगा। नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने बताया कि उन्होंने भी विधायक के साथ मिलकर शासन से पोखरे के सुंदरीकरण की मांग की थी।उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अब मुख्यमंत्री सृजन योजना के तहत जल्द ही पोखरे का कायाकल्प कार्य शुरू होगा। सभासद जटाशंकर यादव ने इस परियोजना को अपने वार्ड के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विधायक, सांसद और नगर पंचायत टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पोखरा सुकरौली का एक प्रमुख पर्यटन और आस्था स्थल बनने की दिशा में पहला कदम है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!