
अजीत मिश्रा (खोजी)
🏥 अयोध्या: रुदौली में दो अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर सील, सीएमओ ने कई सीएचसी–पीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश।
08 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
अयोध्या ।। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुशील कुमार बानियान के निर्देश पर अयोध्या स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुदौली खैरनपुर क्षेत्र में संचालित दो अवैध डायग्नोस्टिक सेंटरों को सील कर दिया। ये केंद्र बिना अनुमति के चलाए जा रहे थे। इसी दौरान सीएमओ ने शाम में कई सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
👉 सीएमओ का औचक निरीक्षण—सेवाओं, दवाओं और साफ-सफाई की हुई समीक्षा।
डॉ. बानियान ने CHC रुदौली, PHC अर्बन रुदौली, CHC खंडासा और CHC मिल्कीपुर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने— ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, लेबोरेटरी रूम, कोल्ड चेन पॉइंट, प्रसव कक्ष, जनरल व जेएसवाई वार्ड का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने तीनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के दवा रजिस्टर भी चेक किए।
रुदौली में सीएमओ ने PHC अर्बन के पास प्रस्तावित महिला चिकित्सालय के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और विभागीय जेई को तुरंत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
सीएचसी मिल्कीपुर में उन्होंने अस्पताल परिसर की प्रतिदिन सफाई, तथा वार्डों में नियमित रूप से फिनायल युक्त पोंछा लगाने का निर्देश दिया, ताकि संक्रमण रोका जा सके। सीएमओ ने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
निरीक्षण में साथ रहे–डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी, मनोज कुमार त्रिपाठी, आरबीएसके मैनेजर डॉ. मोहम्मद हम्माद, एआरओ डॉ. सद्दाम खान, मनोज मौर्य व अन्य अधिकारी और कर्मचारी।
👉 रुदौली में दो अवैध पैथोलॉजी सेंटर सील
💫 सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश चौधरी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम—
⭐ एआरओ डॉ. सद्दाम खान
⭐ डीएमसी मनोज मौर्य
⭐ डीआईसी डॉ. हम्माद
👉 रुदौली खैरनपुर स्थित कई पैथोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में सामने आया कि अवध डायग्नोस्टिक सेंटर बिना अनुमति के संचालित हो रहा था। टीम के पहुंचने पर यह बंद मिला, जिसके बाद नोटिस चस्पा कर इसे सील कर दिया गया। उसी क्रम में अंश डायग्नोस्टिक सेंटर का भी निरीक्षण किया गया, जो अवैध रूप से चल रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस सेंटर को भी सील कर दिया।








