उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। बस्ती जिले में ‘गन्ना उतारने’ के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की गंभीर शिकायतें आ रही हैं ।।

।। "गन्ना कर” की अवैध धन उगाही ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

बस्ती जिले में ‘गन्ना उतारने’ के नाम पर किसानों से अवैध वसूली की गंभीर शिकायतें आ रही हैं और सरकारी प्रतिबंधों के बावजूद यह जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कई हेल्पलाइन नंबर और शिकायत निवारण पोर्टल स्थापित किए हैं। 

।। गन्ना उतारने’ के नाम पर किसानों से ₹100 की वसूली।।

💫 सरकारी प्रतिबंध के बाद भी केंद्र महादेव बी सहित ग्रामीण इलाकों में धन उगाही।

💫 खुलेआम हो रही अवैध वसूली को रोकने वाले जिम्मेदार मौन।

08 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती – सरकारी आदेशों और स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से कृषि फसलों की ढुलाई के दौरान अवैध वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है। केंद्र महादेव बी के किसानों ने आरोप लगाया है कि गन्ना उतारने के नाम पर प्रति वाहन ₹100 तक अवैध वसूल किया जा रहा है । प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए इसे किसान सिस्टम की मौन सहमति मान रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक – फसल खरीद और परिवहन पर किसी भी तरह का शुल्क सरकार ने पूरी तरह प्रतिबंधित किया है, इसके बावजूद रास्ते में खड़े लोग पैसे मांगते हैं। विरोध करने पर वाहन रोककर डराने-धमकाने की शिकायतें भी सामने आई हैं। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक यह वसूली कथित दलालों और स्थानीय दबंगों के नेटवर्क के जरिए होती है, जो किसानों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। शिकायतों के बाद भी अब तक बड़े स्तर पर कोई कार्रवाई न होने से किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। फिलहाल गन्ना कर” की अवैध धन उगाही ग्रामीण क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।

प्रशासन की मौन सहमति के आरोपों के बीच, यह महत्वपूर्ण है कि प्रभावित किसान आधिकारिक चैनलों का उपयोग करके अपनी शिकायतों को औपचारिक रूप से दर्ज करें ताकि जिम्मेदार अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए बाध्य किया जा सके।

Back to top button
error: Content is protected !!