A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस और बिहार मानवाधिकार आयोग के 17वे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर केंद्रीय कारा गयाजी मे बंदियों के मध्य मानवाधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, गीत संगीत कार्यक्रम आदि चलाया गया l

अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस और बिहार मानवाधिकार आयोग के 17वें स्थापना दिवस 10 दिसम्बर के शुभ अवसर पर केन्द्रीय कारा गया जी में दोपहर 12:30 बजे से अपराहन 2.30 बजे तक कारा में संसीमित बंदियों के मध्य मानवाधिकार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम, गीत-संगीत कार्यक्रम, आदि चलाया गया,।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार दास सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा श्री विपिन कुमार पुलिस उपाधीक्षक (कु) शामिल थे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पुलिस उपाधीक्षक तथा कारा अधीक्षक श्री अरुण कुमार पासवान के द्वारा सयुंक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्धाटन किया गया।

मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा अधिकार अरविद कुमार दास ने बंदियों के मध्य उनके उनके विधिक जागरूकता एवं अधिकारों पर प्रकाश डाला साथ ही गरीब एवं असहाय बंदियो को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने के प्रति प्रोत्साहित किया।

काराधीक्षक अरुण कुमार पासवान ने बंदियों को उनके कार्यो के प्रति जागरूकता तथा गरीब एवं असहाय बंदियो को निशुल्क विधिक सहायता समय पर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में कारा चिकित्सक राजेश कुमार, उपाधीक्षक सुदर्शन प्रताप सिंह , अधिवक्ता कृष्ण कुमार पाठक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कर्मचारी विकास कुमार के अलावे कारा सहायक अधीक्षक श्रीकांत प्रसाद सिंह, श्री रविशंकर राय, नीतीश कुमार, लिपिक मनीष कुमार, पीएलवी देवनाथ कुमार सहित काराकर्मी एवं पुरुष एवम महिला बन्दियों ने भाग लिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

  1. वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!